फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 1500 से अधिक मृत गोवंशों का करा चुके अंतिम संस्कार

Sat, 16 Dec 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निराश्रित गोवंश की जान खतरे में रहती है। कभी बीमारी तो कभी हादसों में जान चली जाती है। अक्सर उनके शव पड़े सड़ते रहते हैं। यह हालत देख अवागढ़ के दो युवाओं का मन द्रवित हुआ तो उन्होंने मुहिम शुरू कर दी। कभी अपने खर्चे से तो कभी किसी जनप्रतिनिधि, अधिकारी की मदद से गोवंशों का अंतिम संस्कार कराने लगे। कारवां बढ़ा और लोग जुड़ते गए। अब यह अभियान पूरे जिले में चल रहा है और इससे जुड़े युवा 1500 से अधिक मृत गोवंशों का अंतिम संस्कार करा चुके हैं।
विज्ञापन




अवागढ़ कस्बे के रहने वाले छात्र शुभम हिंदू और सचिन द्विवेदी ने मिलकर करीब सात साल पहले इस योजना पर काम शुरू किया था। जहां भी गोवंश के मरने की सूचना मिलती, पहुंच जाते। अपने खर्चे से उसका अंतिम संस्कार कराते। पहल आगे बढ़ी तो जिम्मेदार लोगों का साथ मिलने लगा। कभी क्षेत्र के प्रधान, सभासद तो कभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी इस काम में मदद करने लगे। धीरे-धीरे युवाओं की टीम भी बढ़ती गई। वर्तमान मेें जिले के लगभग हर ब्लॉक में उनकी टीम बनी हुई है। 100 से अधिक लोग इससे जुड़े हुए हैं। सात साल पहले शुरू हुई सेवा अनवरत आगे बढ़ रही है।





आंखें मूंदकर निकल जाते हैं लोग
शुभम कहते हैं कि हिंदू धर्म में गाय का विशेष महत्व है। लगभग हर हिंदू की आस्था इससे जुड़ी होती है। फिर भी गोवंश की जिस तरह उपेक्षा हो रही है, वो मन को कष्ट पहुंचाती है। जिंदा गोवंश भूख-प्यास, बीमार, घायल भटक रहे हैं। उनके संरक्षण के सरकारी प्रयास नाकाफी हैं। मरने के बाद तक कोई सुध ही नहीं लेता। मृत गोवंश पड़ा होता है और लोग आंखें मूंदकर निकल जाते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे संगठन हिंदू एकता समूह से जुड़े युवा इस तरह की परिस्थितियों में ही आगे आकर कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें