फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सफर होगा आसान, कई शहरों के लिए बस सेवा शुरू

Sat, 16 Dec 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। कई महीनों से घुंघरू घंटी की नगरी में रोडवेज बस सेवा की समस्या बनी हुई थी। अब नगर से निकलने वाले विभिन्न मार्गों पर रोडवेज सेवा प्रारंभ की गई है। रोडवेज डिपो बनने के बाद बसों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन




क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर ने बताया कि रोडवेज डिपो का कार्य भी प्रगति पर है। वहीं नगर से दिल्ली, मथुरा, नोएडा, एटा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के लिए परिवहन निगम की बसों की सेवा प्रारंभ कर दी गई हैं। डिपो के बुकिंग क्लर्क राकेश कुमार तोमर ने बताया कि सुबह 5ः30 बजे नोएडा वाया सिकंदराराऊ, 6 बजे नोएडा, 6ः30 बजे ग्रेटर नोएडा वाया सासनी, 7 बजे आनंद विहार दिल्ली, 7ः15 पर ग्रेटर नोएडा, 8 बजे दिल्ली, 8ः30 बजे मथुरा, 9ः30 बजे मथुरा-वृंदावन, दोपहर 12 बजे नोएडा, 1ः30 बजे आनंद विहार दिल्ली, 3 और 3ः30 बजे एटा के लिए बस संचालित हो रही हैं। वहीं रात 8 बजे आगरा से जलेसर के लिए बस सेवा चल रही है। सभी बसों का वापसी जलेसर होकर संचालन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें