फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडियाट्रिक वार्ड बंद, भर्ती नहीं हो सके मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दीपावली के त्योहार पर कई चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य कर्मी छुट्टी पर चले गए। इससे मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गईं। शनिवार को पीडियाट्रिक वार्ड बंद रहा और मरीज भर्ती नहीं हो सके।
विज्ञापन

नगला मई निवासी दलवीर सिंह की 14 वर्षीय पुत्री दीक्षा को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। शनिवार को मैटरनिटी विंग में दीक्षा की मां पप्पी देवी ने बताया कि उनकी पुत्री पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती थी। तीन नवंबर को चिकित्सक ने पुत्री को घर ले जाने की सलाह दी। इस पर वह पुत्री को लेकर घर चली गईं, लेकिन उसे बुखार लगातार आता रहा। शनिवार को वह पुत्री को भर्ती कराने के लिए वार्ड में लाईं, लेकिन यह वार्ड बाहर से बंद है। एक घंटे से कोई नहीं आया है और न ही कोई मरीजों को देखने वाला है।
-----------
पीडियाट्रिक वार्ड बंद है, इसकी जानकारी नहीं है। कई चिकित्सक त्योहार पर छुट्टी लेकर घर गए हैं। हो सकता है किसी ने बाहर से वार्ड बंद कर दिया हो। मामले की जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें