फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिडंत में सात वर्षीय बालक की मौत, मां-बाप घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भाई दूज पर बाइकों की भिड़ंत में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि दंपती घायल हुए हैं। वहीं अलग-अलग जगहों हुए सड़क हादसों में 13 लोग चोटिल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र स्थित गांव ललहट के पास शनिवार दोपहर बाइकों की भिड़ंत में लक्ष्मीचंद, इसकी पत्नी सुमन और सात वर्षीय पुत्र अर्पित घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक सवार दीपक और इसकी बहन विनीता निवासी शिवगंज थाना कोतवाली नगर घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल एंबुलेंस से लाया गया। रास्ते में अर्पित की मौत हो गई। मृतक के चाचा गुरुदेव सिंह ने बताया कि भाई लक्ष्मीचंद गांव टपुआ में बहन के घर दूज कराने जा रहे थे।
थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव छछैना के पास मैक्स ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार गुड्डी देवी पत्नी रामरतन सिंह निवासी गिरौरा, किरन देवी पत्नी सत्यदेवी निवासी खड़ीत थाना एका जिला फिरोजाबाद, पूनम देवी पत्नी प्रमोद कुमार निवासी घुमरिया थाना रिजोर, सुनीता देवी पत्नी प्रमोद कुमार निवासी सुन्ना थाना पिलुआ घायल हुए हैं। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव दरिगपुर के पास बाइकों की भिड़ंत में सोमेंद्र, इसकी पत्नी पिंकी निवासी सियोल थाना ढोलना जिला कासगंज और दूसरी बाइक पर सवार दीपक व मोहन सिंह निवासी बहादुरपुर थाना मिरहची घायल हुए हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव गिरौरा निवासी सतेंद्र सिंह और शेषपाल को पैदल जाते समय बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें