फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव की हलचल के बीच बसपा खेमे में शांति

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विस चुनाव 2022 को लेकर भाजपा और सपा पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुट गई है। तमाम कार्यक्रम और गतिविधियां कराई जा रही हैं। कांग्रेस और आप की सक्रियता भी दिख रही है, लेकिन अभी तक बसपा खेमे में शांति नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव का समय नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इस समय सबसे अधिक जोर सदस्यता बढ़ाने पर दिया जा रहा है। हर दल अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाकर पार्टी में शामिल कर जनाधार बढ़ाने में जुटा है।
इसके अलावा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वोट बढ़ाने को लेकर भी राजनीतिक दलों का फोकस है। वहीं पार्टी पदाधिकारियों का आगमन, बड़े कार्यक्रम और बैठकें भी की जा रही हैं। हालांकि प्रदेश की राजनीति में अच्छा दबदबा रखने वाली बसपा की धमक अभी जिले में दिखना शुरू नहीं हुई है। बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर का कहना है कि हमारी पार्टी संबंधी बैठकें लगातार चल रही हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए भी लगाए गए हैं। जल्द ही बड़े कार्यक्रम और बैठकें भी शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें