फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के चप्पे-चप्पे पर अतिक्रमण का साम्राज्य

विज्ञापन
घंटाघर बाजार के बाहर जीटी रोड पर अतिक्रमण ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर के अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड के चप्पे-चप्पे पर अतिक्रमण का साम्राज्य है। बड़े से लेकर छोटे व्यापारियों द्वारा सुबह से रात तक फुटपाथ और सड़क पर अघोषित कब्जा किया जा रहा है। शादी सहालग के बीच बाजारों में भीड़ बढ़ी है। ऐसे में व्यापारियों ने अतिक्रमण और ज्यादा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

जिसके चलते यहां आजकल सुबह से शाम तक जाम जैसे हालात बन रहे हैं। खासतौर से पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, कचहरी रोड तिराहा, ठंडी सड़क तिराहा, जिला अस्पताल के सामने, सीओ कार्यालय चौराहा पर हालात ज्यादा बिगड़े रहते हैं।
स्थायी दुकानों के बाहर चार से पांच फीट तक व्यापारियों ने सामान लगा रखा था। इसके बाद मोटरसाइकिल, कार आदि वाहन खड़े हुए थे। बचे हुए फुटपाथ पर ठेल वालों ने कब्जा कर रखा था। इस अतिक्रमण के चलते जाम के हालात बने हुए थे।
विज्ञापन

बाबूगंज मार्केट के बाहर पूरा फुटपाथ घेर सड़क तक फड़ लगाई हुई थी। इसके आगे यात्रियों के इंतजार में ई-रिक्शे खड़े थे। कुछ ठेल भी खड़े थे। जिसके चलते राहगीरों को चलने के लिए फुटपाथ तो दूर, पूरी सड़क तक नहीं मिल रही थी।
यह शहर के व्यस्ततम प्वाइंट में से एक है। रात-दिन यहां यातायात अनवरत चलता है। इसके बावजूद पक्की दुकान वालों से लेकर फड़ और ठेल लगे हुए थे। तमाम वाहन भी खड़े थे। जिसके चलते यहां बार-बार जाम लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें