एटा। जिले के 11 केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर अभी से तैयारियों शुरू हो चुकी हैं। परीक्षा में 4536 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने बृहस्पतिवार को बताया कि पीसीएस परीक्षा के लिए जिले में 11 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज, प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, डॉ. जाकिर हुसैन इस्लामिया इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 व दोपहर की पाली मं 2:30 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य को व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद