फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 23 से 26 सितंबर तक होंगे विद्या भारती क्षेत्रीय खेलकूद समारोह

Thu, 18 Sep 2025 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। क्षेत्रीय खेलकूद समारोह (एथलेटिक्स) इस बार शहर के जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में 23 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस बार प्रतियोगिता में बाल, किशोर व तरुण वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में बाल वर्ग, किशोर व तरुण वर्ग में प्रांतीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों को विद्यालय वेश, खेल सामग्री, चादर, आवश्यक वस्त्र और जूते साथ लाने के निर्देश दिए हैं। पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन एंट्री के साथ जमा करना अनिवार्य होगा।
एथलेटिक्स की सभी प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग में होंगी। यहां से विजेता खिलाड़ी 29 अक्तूबर से 4 नवंबर तक हासन (बैंगलुरु) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

आयोजन समिति ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रवेश पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, परीक्षा परिणाम, चिकित्सीय प्रमाणपत्र व आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों का अभिवादन संचालन व संस्कृत वंदना की प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारेगी बल्कि उनमें अनुशासन, संगठन और संस्कारों की भावना भी जागृत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें