एटा। मौसम के बदलाव के कारण बुखार खासी जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन में मरीजों की भीड़ रही। यहां 700 मरीज देखे गए। सर्वाधिक मरीज खांसी के साथ जुकाम के रहे।
मंगलवार को 2050 लोगों को मेडिकल कॉलेज में नए पर्चे बने। इनमें से 350 मरीज खांसी, जुकाम, बुखार के थे। डॉ. कौस्तुभ राज सिंह ने बताया मौसम में लगातार बदलाव हाे रहा है। दिन में तेज धूप और रात को तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम के इस बदलाव में लोग देखभाल करने में चूक रहे हैं। इस कारण बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिन मरीजों को बार-बार बुखार आ रहा है या सही नहीं हो रहा, उनको डेंगू का टेस्ट कराने की सलाह दी जा रही है ताकि समय रहते पता चल सके। संवाद