फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा कार्य करने वाली पंचायतें होंगी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अच्छा कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार और बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अवधेश बाजपेयी ने बताया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने को सरकार की ओर से पुरस्कार दिए जाएंगे। अधिनियम और नियम के अनुसार प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए 15 दिसंबर तक उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पुरस्कार संबंधी प्रश्नावलियों को ऑनलाइन भरकर स्वमूल्यांकन कर जिला स्तरीय पंचायत परफार्मेंस असेसमेंट कमेटी के समक्ष आवेदन करना होगा। पुरस्कार सामान्य और विषयगत दिए जाएंगे। 100 अंकों वाली प्रश्नावली को सामान्य पुरस्कार श्रेणी में शामिल किया गया है। चयनित नौ विषयों वाली प्रश्नावली पर आवेदन किया जाएगा।
इन नौ बिंदुओं को पूरा करने वाले होंगे शामिल
दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए भारत सकरार द्वारा चयनित नौ विषयों की सूची तैयार की गई है। जिसमें स्वच्छता, नागरिक सेवाएं (पानी, स्ट्रीट लाइट, बुनियादी संरचना), प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन, अधिकारहीन वर्ग की सेवाएं, सामाजिक क्षेत्र में प्रदर्शन, आपदा प्रबंधन, ग्राम पंचायतों को स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा दी जा रही सेवाएं, राजस्व सृजन में नवाचार और ई-गवर्नेंस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें