फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन पार्कों में 30 लाख रुपये से बनेंगी ओपन जिम

Tue, 13 May 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। क्षेत्र के तीन पार्कों में 30 लाख रुपये से ओपन जिम बनाई जाएंगी। शहीद पार्क, सुनहरी नगर और मेहता पार्क को इसके लिए चयनित किया गया है। नगर पालिका की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर होने के बाद फर्म को 90 दिन में कार्य कराने होंगे। ओपन जिम से क्षेत्रीय लोगों को व्यायाम कर फिट रहने का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सुनहरी नगर और शहीद पार्क में पहले झूले लगाए गए थे। मेहता पार्क में मिट्टी भराव सहित अन्य निर्माण चल रहे हैं। इसके बाद ओपन जिम का काम शुरू होगा। तीनों पार्कों में एयर वॉकर, फिटनेस वर्ल्ड सीट, शोल्डर बिल्डर, चेस्ट प्रेस, लेग प्रेस, ट्रिपल ट्विस्टर मशीनें स्थापित की जाएंगी।
नगर पालिका ने इन सब कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 30 मई तक टेंडर मांगे गए हैं, 31 मई को इन्हें खोला जाएगा। टेंडर स्वीकृत होने वाली फर्म के शर्त भी तय की गई है। उसे 90 दिन के अंदर सभी कार्य पूरे कराने होंगे। यानी कि सितंबर तक लोगों को ओपन जिम का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि ओपन जिम स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही शहरवासियों को इनका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




क्या है ओपन जिम
आमतौर पर जिम बंद स्थानों पर संचालित की जाती हैं। लेकिन ओपन जिम पार्क, विद्यालय या अन्य खुले परिसरों में स्थापित की जाती हैं। इनमें लगाई जानी वाली मशीनों पर लोग हल्के-फुल्के व्यायाम कर अपने आपको शारीरिक रूप से फिट रखने में मदद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें