फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कंपिल से दिल्ली के लिए बस सेवा का संचालन शुरू

Tue, 13 May 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यात्रियों की समस्या को देखते हुए निगम की ओर से जिला मुख्यालय से नए रूट पर बस का संचालन शुरू किया गया है। यह बस एटा से फर्रुखाबाद के कंपिल और वहां से एटा होते हुए दिल्ली के लिए संचालित होगी। इसके चलने से जिले के साथ ही फर्रुखाबाद के लोगों को भी काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की पहल पर कंपिल-एटा-दिल्ली बस सेवा की शुरूआत की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह अलीगंज विधायक की ओर से एक बस को फर्रुखाबाद के कंपिल से अलीगंज और एटा होते हुए दिल्ली तक चलाने का प्रस्ताव आया था। इसको ध्यान में रखते हुए नई बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसकी समय सारिणी निर्धारित की जाएगी। जिससे कि यात्री उसी समय के अनुसार यात्रा कर सकेंगे। इस बस के संचालन से एटा के अलावा फर्रुखाबाद के लोगों को भी काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें