फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: व्यापारियों को अधिकारियों ने वोट डालने के लिए किया जागरूक

Fri, 12 Apr 2024 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को स्वीप नोडल अधिकारी व सीडीओ शहर के व्यापारियों के बीच पहुंचे। मतदान जागरुकता के लिए व्यापारियों के साथ रैली निकाली।
विज्ञापन

सभी को वोट डालने के प्रति जागरूक किया। कहा कि वोट डालने से लोकतंत्र मजबूत होता है और जागरूक मतदाताओं की पहचान भी होती है।
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की कार्यकारिणी द्वारा मतदाता जागरुकता रैली का शुभारंभ सुभाष मूर्ति पर सीडीओ डाॅ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने किया। यहां से रैली हाथी गेट, घंटाघर के सभी बाजारों में पहुंची।
व्यापारी हाथों में स्लोगन की पट्टिकाएं लेकर लोगों को जागरूक करने का काम रहे थे। व्यापारियों के हाथाें में पकड़ी गई पट्टियों पर हमारा वोट हमारा भविष्य, लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हमारा मत है। लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मतदान है, छोड़ो अपने सारे काम चले डालने अपना मत जैसे स्लोगन लिखे थे।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि एटा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सदर व मारहरा और आगरा लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा जलेसर के लिए तीसरे चरण 7 मई को मतदान होना है। यह महापर्व है।
इसमें हर आयु के मतदाताओं को मतदान करना है। साथ ही महिला मतदाताओं को घरों से निकालने की जिम्मेदारी पुरुषों की होती है, इसके प्रति भी जागरूक किया। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला महामंत्री अभिनव कुलश्रेष्ठ, जिला उपाध्यक्ष उत्कर्ष गुप्ता, बॉबी गुप्ता, मनोज गुप्ता, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें