फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: व्यापारियों ने 2 लाख तक रुपये ले जाने की उठाई मांग

Fri, 12 Apr 2024 10:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शुक्रवार को एटा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को संबाेधित ज्ञापन डीएम प्रेम रंजन सिंह को दिया। उन्होंने 50 हजार रुपये के स्थान पर 2 लाख रुपये तक ले जाने की सीमा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


व्यापारियाें ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि आदर्श आचार संहिता में चुनाव आयोग ने 50 हजार रुपये कैश ले जाने की छूट दी है। व्यापारी माल लेने के लिए दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर जाता है। ऐसे में 50 हजार रुपये की छूट को बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया जाए। 50 हजार की सीमा होने से व्यापारी एवं आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मरीज के इलाज के लिए नकद ले जा रहे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया जाए। अशोक सराफ ,कल्लू मियां, राकेश वार्ष्णेय चिकोरी वाले, राकेश वार्ष्णेय ज्वैलर्स, अतुल राठी, डेविड जैन, कैलाश जैन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें