फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयूजी नंबर उठाते अधिकारी, सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक रविवार को शांतिनगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें अधिकारियों द्वारा सीयूजी नंबर न उठाने पर चर्चा की और मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया।
विज्ञापन

विहिप के विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिकारियों को जनता की समस्याओं को सुनने के लिए बार-बार आदेशित किया जा रहा है। कुछ अधिकारी इस आदेश को मानने को तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि अधिकारी सीयूजी नंबर पर आने वाले कॉल रिसीव करें तथा जनता की समस्याओं का समाधान करें। लेकिन कुछ अधिकारी सीयूजी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझ रहे, अधीनस्थों को फोन दे रखे हैं। जो फरियादियों को अधिकारी की व्यस्तता बता देते हैं। ऐसी शिकायतें विहिप पदाधिकारियों के पास लगातार आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। सरकार को इस पर गहनता से विचार करना चाहिए। बैठक में प्रभात कुलश्रेष्ठ, हरीश प्रताप सिंह, निशा चौहान, विजय गुप्ता, पंकज राठौर, सुभाष पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें