फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सकीट रोड पर पैमाइश शुरू, निशाने पर दुकान-मकान

विज्ञापन
सकीट रोड पर आगे बढ़ाकर किए गए निर्माण। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने सकीट रोड पर पैमाइश कराकर चिह्नांकन शुरू कर दिया है। 30 फीट की हद से बढ़ाकर बनाए गए मकान, दुकानें निशाने पर आ गई हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से सकीट रोड पर अतिक्रमण को लेकर पैमाइश शुरू करा दी गई है। यहां पर स्थित रेजांगला चौराहा से बीएसए कार्यालय तक अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माणों का चिह्नांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसकी वजह से अतिक्रमण करने वाले लोगों में बेचैनी मच गई है। अभी पांच स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां दुकानदारों ने स्थायी व अस्थायी रूप से अतिक्रमण कर रखा है। इन पर पीडब्ल्यूडी की ओर से निशान लगा दिए गए हैं। अतिक्रमण करने वालों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस देने के बाद अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई की जाएगी।
शिकोहाबाद रोड पर अभी नहीं हुई कार्रवाई
लोक निर्माण विभाग की ओर से पिछले सप्ताह शिकोहाबाद रोड पर 12 लोगों को अतिक्रमण पर नोटिस दिया गया था। साथ ही निशान भी लगाए गए। वहीं अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। उसके बाद कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन तीन दिन से अधिक समय बीत चुका है, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका यहां से हटवा चुकी अतिक्रमण
29 दिसंबर 2021: रेलवे रोड पर शांतिनगर में 15 दुकानें ध्वस्त कराई गईं।
29 जून 2021 : रेलवे रोड पर एक दुकान तोड़ी गई।
12 मई 2022 : जनता दुर्गा मंदिर के पास एक दुकान को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें