फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमितीकरण की मांग पर अड़े होमगार्ड

Fri, 05 Aug 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
मांग पर अड़े होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नियमितीकरण और उच्च मांगों को लेकर गुरुवार को होमगार्डों का धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान होमगार्डों ने आठ अगस्त से लखनऊ में धरना देने का एलान किया। धरना प्रदर्शन के दौरान होमगार्ड ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर होमगार्ड का प्रदर्शन चल रहा है। कमांडेंट और अन्य अधिकारियों से वार्ता के बाद भी होमगार्ड काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं। अब होमगार्डों ने आठ अगस्त से लखनऊ में प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है। गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर अवधेश कुमार ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राज्यपाल रामनाइक होमगार्डाें की मांगों को पूरा नहीं कर देते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने के बाद होमगार्ड काम पर वापस लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर आठ अगस्त से हजरतगंज लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर होमगार्डों ने जमकर नारेबाजी की। धरने में जिला महासचिव राजबहादुर, मनोज यादव, वासदेव, कृष्णचंद्र प्रजापति, फिरोज अहमद, प्रेमपाल यादव, ऋषिपाल चौधरी, त्रिलोक नारायण, शिवनाथ मेहता,  विनोद यादव, धर्मपाल, गजराज पाठक, संगमलाल यादव, शेषनारायण यादव, अरविंद सिंह, ब्रह्मानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें