फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र का जीवन था समाजवाद को समर्पित: देवेंद्र

Fri, 05 Aug 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र की जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने बिलराम गेट स्थिति पार्टी कार्यालय पर उर्मिला पैलेस पर जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई। साथ ही पार्टी की मासिक बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें तीनों विधान सभा सीटों पर चुलाव के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की आह्वान किया गया। 
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जीवन समाजवादी विचार धारा को समर्पित था। वह जीवन भर गरीबों कमजोरों एवं पीड़ितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर विधानसभा चुनावों में लगना होगा तभी पार्टी को जीत मिलेगी। महिला आयोग की सदस्य अशोक पांडेय, जिला महामंत्री कौशर हमीद, जिला उपाध्यक्ष डा. जीएल. बघेल, नदीम हुसैन ने भी जनेश्वर मिश्र के बताए मार्ग का अनुसरण कर समाजवाद को आगे बढ़ाने की अपील की। बैठक में महेंद्र सिंह शाक्य, अजंट यादव, अभय यादव, शाहरुख राज, ब्रज गोपाल यादव, रामनरेश यादव, महाराज सिंह बघेल, प्रदीप रघुनंदन, बीके राजपूत, गंगाराम सिंह यादव, विजेंद्र गौर, डा. मनोज यादव, राजेश अग्रवाल, मोहम्मद फारुख, डा. केपी सिंह, डा. शमसाद अख्तर, राहुल पाण्डेय ने भी संबोधन दिया। इस मौके पर रघुनाथ सिंह, हरिओम शर्मा, मास्टर यादव, चाहमियां, ब्रजनंदन गुप्ता, विनोद दुबे, हसमत अली, मनोज यादव, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें