फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, वन विभाग को सौंपा

Tue, 18 Mar 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव उलायतपुर में भारतीय हिंदू परिषद गोरक्षा दल के पदा​धिकारियों द्वारा बचाया गया मोर। - फोटो : गांव उलायतपुर में भारतीय हिंदू परिषद गोरक्षा दल के पदा​धिकारियों द्वारा बचाया गया मोर।
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव उलायतपुर में कुत्तों ने हमला कर राष्ट्रीय पक्षी मोर को घायल कर दिया। कुत्तों से घिरे मोर को ग्रामीणों ने बचाकर भारतीय हिंदू परिषद गो रक्षा दल को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा मार्ग पर ग्राम उलायतपुर में सोमवार दोपहर ग्रामीण अपने खेतों पर मौजूद थे। कुत्तों के झुंड के भौंकने की आवाज से उनको पहले लगा कि कोई जंगली जानवर है। जब पास जाकर देखा तो एक मोर के ऊपर कुत्तों का झुंड हमला कर रहा था। कुत्तों के हमले से उसके पैर में गंभीर चोट लगी हुई थी और वह चलने में असमर्थ था। गांव के सचिन ने मोर को कुत्तों से बचाया और सूचना भारतीय हिंदू परिषद गोरक्षा दल को दी।
सूचना पर पहुंचे जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार व उनकी टीम ने गंभीर घायल मोर का इलाज किया। इसके बाद देखभाल के लिए उसे वन विभाग को सौंप दिया। जिला सचिव दयाकिशोर, जिला विधिक सलाहकार प्रभात कुमार, जिला कार्यकारी सदस्य कौशल सिंह कुशवाह, राम सनेही आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें