शहर की गली धोबियान में भरे गंदे पानी को निकालते स्थानीय लोग।
- फोटो : धीरपुरा में पहलवानों की कुश्ती शुरू कराते मुख्य अतिथि ऊदल सिंह यादव
एटा। रमजान के मौके पर भी शहर के कई मुस्लिम बहुल इलाके साफ-सफाई के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह गली में भरे गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। गली धोबियान में मंगलवार को रोजा इफ्तार कराने से पहले रोजेदार सफाई करते नजर आए।
वार्ड नंबर 7 के पटियाली गेट स्थित गली धोबियान में नालियों का पानी हरदम ही ओवरफ्लो बना रहता है। गली धोबियान पटियाली गेट से मारहरा गेट पर जाकर मिलती है। यहां काफी संख्या में मुस्लिम परिवारों के घर हैं। रमजान में भी यहां सफाई व्यवस्था न कराए जाने के कारण गलियों में पानी बह रहा है। लोगों को नमाज के लिए मस्जिदों में जाने से पहले गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने कई बार कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन वह टालमटोल करते रहे। उन्होंने बताया कि स्थिति ऐसी है कि गली के बाशिंदे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
मोहल्ला निवासी परवेज ने बताया कि नालियां चोक हैं। लेकिन सफाईकर्मी नहीं आते। अगर समय से सफाई की जाए तो यहां कोई समस्या नहीं होगी। पूरी गली का गंदा पानी और कीचड़ पैरों से घरों में पहुंच रहा है। जिससे घरों में भी दुर्गंध आने लगी है। आरआई सुशील कुमार गिरि ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित कर इलाके में सफाई कराई जाएगी। जिससे रोजेदारों को कोई समस्या न हो।