फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज एटा में, जांच के लिए सैंपल जा रहे अलीगढ़

Sat, 07 Dec 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी हेपेटाइटिस बी के मरीजों की वायरल लोड जांच नहीं हो पा रही। मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे जा रहे हैं। वहां से रिपोर्ट आने में 8 से 15 दिन का समय लग रहा है। इससे मरीजों के उपचार में देरी हो रही है, जिससे वे परेशान हैं।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस बी की जांच अनिवार्य है। मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अलावा मेडिसिन विभाग में मरीज पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन 4 से 5 मरीज ऐसे आते हैं जिनकी हेपेटाइटिस बी की जांच चिकित्सक लिखते हैं। पैथोलॉजी में वायरल लोड की जांच के लिए इन मरीजों के सैंपल ले लिए जाते हैं लेकिन सैंपल को अलीगढ़ भेजना पड़ता है, वहां से रिपोर्ट मिलने में लंबा समय लग जाता है। बता दें कि जिले में फिलहाल 13223 गर्भवती महिलाएं व 11167 बच्चे हेपेटाइटिस बी से ग्रस्त हैं जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें