फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक सुधार: आठ केंद्रों पर आज से होगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए अंक सुधार परीक्षा शनिवार से आयोजित की जाएगी। जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 778 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। साथ ही परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए सचल दल के साथ जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा छह अक्तूबर तक आयोजित की जानी है। इसके लिए विभाग ने शुक्रवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। हाईस्कूल के 300 और इंटरमीडिएट के 478 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए आठ केंद्र व्यवस्थापकों को नियुक्त किया है।
इसके साथ ही आठ बाहरी केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। तीन जोनल मजिस्ट्रेट, पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट और आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। सभी केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए तीन सचल दल बनाए गए हैं। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

की जाएगी लाइव मॉनीटरिंग
परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनीटरिंग की जाएगी। डिप्टी कलक्टर राकेश त्यागी को लाइव मॉनीटरिंग नोडल अधिकारी नामित किया गया है। लाइव मॉनीटरिंग कक्ष राजकीय इंटर कॉलेज में बनाया गया है। छात्र-छात्राओं के लिए एक हेल्प डेस्क भी इसी विद्यालय में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें