फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विद्यालयों में बच्चे मिल कम, उप शिक्षा निदेशक ने जताई नाराजगी

Fri, 12 Apr 2024 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक राजकुमार यादव शुक्रवार को जिले में विद्यालयों को देखने पहुंचे। कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियाें की उपस्थिति कम मिली। इस पर नाराजगी जताई। साथ ही सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उप शिक्षा निदेशक ने मलावन के पंडित दीनदयाल विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां साफ-सफाई की व्यवस्था पर जोर दिया। इस दौरान बच्चों के नामांकन बढ़ाने की बात कही। इसके बाद लालगढ़ी जीजीआईसी, एटा जीजीआईसी, एटा जीआईसी, जिरसमी के जीजीआईसी सहित आलमपुर के जूनियर हाईस्कूल में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञान लैब सहित फर्नीचर व विद्यालयों में टूल किट देखी। कक्षाओं में जाकर छात्राओं से सवाल पूछे। उन्हें शिक्षा की गुणवत्ता सही नहीं मिली। जिस पर नाराजगी जताई और गुणवत्ता को सही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों के नामांकन को बढ़ाएं। शाम के समय राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ जिला पुस्तकालय के भवन में बैठक की। स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए सरकार योजनाओं को चला रही है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। फर्नीचर सहित पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया जाए। डीआईओएस चंद्रकेश सिंह सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें