फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में एंबुलेंस बनी लेबर रूम

विज्ञापन
एम्बुलेंस में प्रसव होने के बाद मौजूद आरती व उसके परिजन ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला महिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को लेकर एंबुलेंस पहुंची। इसे उतारकर इमरजेंसी वार्ड में ले जाने से पहले ही प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इतना मौका नहीं मिला कि उसे उतारा जाता। ऐसे में अस्पताल स्टाफ ने एंबुलेंस को ही लेबर रूम बना लिया और उसके अंदर जाकर प्रसव कराया। इसके अलावा अवागढ़ क्षेत्र में एंबुलेंस कर्मियों ने एक महिला की तबियत बिगड़ने पर प्रसव कराया।
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला संत निवासी सुनील कुमार ने बताया कि पत्नी आरती को बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे एंबुलेंस से लेकर महिला अस्पताल पहुंचे। उसे उतारने से पहले ही तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। सूचना पर अस्पताल का स्टाफ आया और एंबुलेंस के अंदर जाकर प्रसव कराया। आरती की बुआ भागवती का कहना है कि एंबुलेंस को कॉल किया था, एंबुलेंस कोहरा अधिक होने की वजह से रास्ता भटक गई। इसकी वजह से देर से पहुंची और अस्पताल लाते-लाते देर हो गई। इसकी वजह से ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा। वहीं ब्लॉक अवागढ़ के गांव कल्याणपुर निवासी मानसिंह की पत्नी प्रियंका को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाया जा रहा था। रास्ते में महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर एंबुलेंस ईएमटी अनूप गौतम और चालक सुनील कुमार ने परिवार की महिलाओं के सहयोग से प्रसव कराया।
महिला अस्पताल पहुंचते ही एंबुलेंस में ही महिला की समस्या अचानक बढ़ गई। तब डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस में पहुंचकर सुरक्षित प्रसव कराया। परिजनों ने एंबुलेंस के देरी से पहुंचने की बात बताई है। जिसे लेकर जानकारी की जा रही है। -डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें