फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कांवड़िया की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ट्रक की टक्कर से कांविड़या की मौत हो गई। बागवाला निवासी 24 वर्षीय युवक गांव के अन्य लोगों के साथ कांवड़ लेकर गंगा घाट गया था। वहां से आते समय सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रक ने उसे टक्कर मारी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई। अन्य सड़क हादसों में छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर बागवाला निवासी यादवेंद्र ने बताया कि शिवरात्रि के पर्व को लेकर सोमवार को 25 वर्षीय अंकित गांव के अन्य लोगों के साथ कासगंज के कछला घाट से कांवड़ लेकर जल भरने गया था। यहां आकर परसोननाथ मंदिर पर कांवड़ चढ़ानी थी। उसने बताया कि गंजडुंडवारा होते हुए गांव कलानी के पास से मंगलवार की सुबह निकल रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने अंकित को टक्कर मार दी। गंभीर घायल हालत में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली नगर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। वहीं सोमवार की रात बाइक फिसलने से कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बढेरा निवासी शरद व सत्ते घायल हो गए। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव गदराना निवासी अमित व धीरेंद्र भी बाइक फिसलने से घायल हुए। मंगलवार को आसपुर के पास बाइक फिसलने से हाथरस जनपद के हसायन निवासी किशनलता व गौरव घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर स्थिति में किशनलता को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें