फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: साली की शादी में आ रहा था जीजा, रास्ते में जहरखुरानों ने लूट लिया; बस स्टैंड पर इस हाल में मिला

Mon, 08 Jul 2024 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

साली की शादी में जीजा आ रहा था। रास्ते में जहरखुरानियों ने निशाना बना लिया। बस स्टैंड पर अचेतावस्था में मिला। 
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड फाइल फोटो ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा निवासी युवक दिल्ली से साली की शादी में शामिल होने आ रहा था। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे अपना शिकार बना लिया। उसे बेहोश करके 25 हजार रुपये और मोबाइल व नए कपड़ों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। जब वह ससुराल नहीं पहुंचा तो साला ढूंढ़ते हुए बस स्टैंड पहुंचा। वहां जीजा अचेतावस्था में पड़ा मिला। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन


मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र के रफतनगर सैंथरा गांव का है। गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि बहनोई संजू निवासी कृष्णा कॉलोनी, प्रह्लादपुर दिल्ली से शादी में शमिल होने आ रहे थे। मंगलवार को मेरी बहन सरिता की शादी होनी है। बहनोई संजू दिल्ली में अपने ही मकान में बाइक के पार्ट्स की दुकान करते हैं। उनके पास 25 हजार रुपये, मोबाइल तथा एक बैग में नए कपड़े थे।

रास्ते में किसी ने इनको खाद्य या पेय पदार्थ में कोई नशीला पदार्थ दे दिया। इससे यह बेहोश हो गए। इसके बाद जहरखुरान इनके पास से नकदी व मोबाइल के साथ ही नए कपड़ों से भरा हुआ बैग भी ले गए। रविवार रात को 9:30 बजे वह दिल्ली से चले थे। सोमवार सुबह काफी देर तक घर नहीं आए तो फोन किया। जो बंद जा रहा था। ढूंढ़ते हुए हम लोग बस स्टैंड पहुंचे। वहां पुलिस चौकी के पास बहनोई बेहोश पड़े थे। मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें