फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नीतियों और उपलब्धियों को जनता का पहुंचाना कार्यकर्ता का दायित्व

Tue, 05 May 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज मण्डल की कार्यसमिति बैठक में मौजूद भाजपाई। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। पूर्व पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता राजू के आवास पर मंगलवार को भाजपा मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा भाजपा संगठन और प्रदेश एवं केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
विज्ञापन


भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम धनगर ने कहा संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। जिला महामंत्री पियूष शाक्य ने संगठन के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान को तेज करने और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विमल गुप्ता ने आपसी समन्वय बनाकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने को कहा। बैठक के समापन पर पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में मिली जीत पर खुशी जताते हुए मिठाई बांटी गई। बैठक में सौरभ गुप्ता, राजीव चौहान, विक्रम कश्यप, सुनील शर्मा, सर्वेंद्र राजपूत, विजय राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें