एटा। सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम इशारा निवासी करीब 24 वर्षीय दीपेंद्र हरिद्वार गया था। जहां गंगा में डूबने से उसकी मौत हो गई। वह परिवार में इकलौता पुत्र था।
पिता सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तीन बहनों में दीपेंद्र इकलौता भाई था, जो हरिद्वार में गंगा पर बन रहे पुल पर एचटी सिंगला कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी में सुपरवाइजर पद पर कार्य कर रहा था। 25 मार्च को दीपेंद्र की हरिद्वार की गंगा में डूबने से मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही होली की खुशियां गम में डूब गईं।
बुधवार को शव गांव में पहुंचते ही अंतिम दर्शन करने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। परिवारी ही नहीं, पूरा गांव गमगीन हो उठा। शव के अंतिम संस्कार में सैकड़ों की भीड़ ने नम आंखों से दीपेंद्र को अंतिम विदाई दी।