फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ताल : क्रय केंद्रों पर पहले दिन औपचारिकता, कहीं बंद तो कहीं प्रभारी ही नहीं

Fri, 01 Mar 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शुक्रवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई। निर्देश थे कि क्रय केंद्रों पर सभी इंतजाम पूर्ण कर प्रभारी बैठें। अमर उजाला की टीम ने केंद्रों की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। केंद्रों पर पहले दिन बैनर लगाकर खानापूर्ति की गई। कहीं केंद्र बंद थे तो कहीं प्रभारी ही नहीं थे।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 60 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार से खरीद के लिए क्रय केंद्रों को खोलने के निर्देश थे। कहा गया था कि केंद्रों पर बैनर लगाया जाए। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं को पूरा किया जाए। किसान के बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था हो। इसके अलावा केंद्र पर किसान आए तो खरीद के लिए उसका पंजीकरण किया जाए, लेकिन जिले में केंद्र प्रभारी पहले दिन ही लापरवाही करते मिले।

केंद्रों पर किसानों के लिए न बैठने और न ही पानी का कोई इंतजाम था। पास-पड़ोस के लोगों ने बताया कि उन्हेंं पता भी नहीं है कि गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। हाल यह था कि अलीगंज रोड पर स्थित क्रय केंद्र बंद था। मंडी के तीनों केंद्र खुले थे, लेकिन व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें