एटा। कोतवाली नगर में शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी एक व्यक्ति ने साहिबाबाद डिपो के चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने परिचालक पर नशीला पदार्थ खिलाकर 30 हजार रुपये की नकदी सहित अंगूठी व मोबाइल पार करने का आरोप लगाया है।
शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी अजय उपाध्याय ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया छह जनवरी को वह दिल्ली से एटा आने के लिए साहिबाबाद डिपो की बस में आनंद बिहार से सवार हुए। जहां परिचालक द्वारा उन्हें चाय में नशीला पदार्थ खिला दिया गया। इससे वह बेहोश हो गए, जहां परिचालक ने उनके पास रखे तीस हजार रुपये सहित सोने की अंगूठी व मोबाइल पार कर दिया।
बेहोसी ही हालत में परिचालक रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने साहिबाबाद डिपो की बस संख्या यूपी 77 एएन 2415 के चालक परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। कोतवाली नगर के एसएचओ डीएन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जानकारी की जा रही है।