फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए वितरित होंगे संकर बीज

Sat, 28 Sep 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उद्यान विभाग में एक अक्तूबर को मेला का आयोजन होने जा रहा है। इसका उद्देश्य फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को उन्नत बीजों की जानकारी देना और उन्हें संकर प्रजातियों के सब्जी बीज उपलब्ध कराना है। संकर बीज किसानों को बेहतर उत्पादन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और कम समय में अधिक लाभ प्रदान करने में सक्षम होते हैं।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत क्षेत्र के किसानों को लाभान्वित करने के लिए शंकर सब्जी बीज वितरण किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला राजकीय पौधशाला परिसर में 1 अक्तूबर की सुबह 11 बजे से शुरू होगा। बताया कि मेले में विभिन्न प्रजातियों के शंकर सब्जी बीजों का वितरण अनुदान पर किया जाएगा।
अधिकृत कंपनियों और संस्थानों के लगाए गए स्टॉलों पर किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे किसान अपनी खेती की उत्पादकता को बढ़ा सकेंगे और उन्नत कृषि तकनीकों का लाभ उठा सकें। किसानों को अपने साथ खतौनी (कृषि भूमि का प्रमाण) आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें