एटा। थाना कोतवाली नगर में शशि कपूर निवासी जाटव पुरा बाल्मीकि बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। आरोप है कि एक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को अध्यापक ने जाति सूचक शब्दों के साथ गाली देते हुए पीटा।
शशि कपूर ने बताया कि उनका बेटा राज कक्षा 10 और मोहल्ले के ही अमित कुमार का बेटा यश कक्षा 9 का छात्र है। शुक्रवार को विद्यालय के एक शिक्षक ने इन दोनों बच्चों को जाति सूचक शब्दों के साथ गालियां देते हुए बुरी तरह से पीटा। बच्चों ने शिकायत प्रबंधक से को तो उन्होंने भी बच्चों को ही गालियां देते हुए भगा दिया। इसके बाद मोहल्ले के 14 लोगों ने विद्यालय का घेराव किया। कोतवाली नगर पहुंचकर आरोपी शिक्षक और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, जानकारी कराकर घटना की जांच कराएंगे। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।