फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला की पिटाई कर दिल्ली से गांव के बाहर छोड़ गया पति

Fri, 09 Feb 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र की महिला की शादी दिल्ली में हुई है। पति की ओर से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि मांग पूरी नहीं कर पाने के कारण पति ने पिटाई की और दिल्ली से गांव के पास ही छोड़कर भाग गया। महिला की मां ने दामाद सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

थाना बागवाला में शारदा देवी निवासी अहमदाबाद ने बेटी के पति किशन, ससुर तालेवर, सास गुड्डो देवी और ननद प्रीती व रंजना निवासीगण संगम बिहार नई दिल्ली के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि दो वर्ष पहले बेटी प्रियंका की शादी किशन के साथ की गई थी। शादी में 8 लाख रुपये नकदी, 10 तोले सोना और गृहस्थी का सामान दिया गया था। पति व ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे और आए दिन दहेज लाने के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बर बेटी की पिटाई करके घर से निकाला, लेकिन पंचायत के माध्यम से समझौता कराकर घर में रखने का प्रयास किया गया।
आरोप है कि 25 जनवरी की रात करीब 8 बजे बेटी को पिटाई करके गांव गड्डनपुर नहर के पास छोड़कर किशन व अन्य छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि महिला के प्रताड़ित करने व घर से निकालने का आरोप लगाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें