फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर 50 लाख रुपये के कारोबार का अनुमान

Sat, 04 Mar 2017 12:42 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
होली पर सजी दुकान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
रंगपर्व होली के लिए बाजार सजने लगे हैं। थोक बाजार में फुटकर दुकानदार पहुंचकर रंग, गुलाल, पिचकारी लेने पहुंच रहे हैं। कारोबारियों को अनुमान है कि त्योहार पर 50 लाख रुपये तक का कारोबार होगा।
होली का पर्व नजदीक आने के साथ ही रंग, पिचकारी के थोक कारोबारियों ने माल का स्टॉक कर लिया है। दिल्ली से पिचकारियां और हाथरस, आगरा, अलीगढ़ से रंग मंगाए गए हैं। रंगों एवं पिचकारियों में चाइनीज माल की भरमार है। स्टॉक में ग्राहकों की पसंद का भी ख्याल रखा गया है। वहीं इस बार महंगाई का भी असर नहीं है। कारोबारियों के मुताबिक रंग व पिचकारियों की कीमतें पिछले वर्ष के समान ही हैं। बाजार में पांच से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारियां मौजूद हैं। वहीं रंगीन धुआं छोड़ने वाले पटाखे भी बाजार में हैं। कारोबारियों का मानना है कि कीमतों में वृद्धि न होने से अच्छा कारोबार हो सकता है। वे 50 लाख रुपये तक के व्यापार की उम्मीद पाले हैं।
विज्ञापन


मुखौटे में नजर आएंगे हुरियारे
होली के पर्व पर लोग तमाम तरह की वेशभूषा बनाते हैं। बाजार में भी इसका ख्याल रखा गया है। इस लिए जोकर, विलेन,  श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी मलिंगा आदि स्टाइल की टोपियां और मुखौटे बाजार में हैं। इनकी कीमत भी 10 से लेकर 80 रुपये तक है।
 पहली बार आई है कफेटी
 पिचकारी बाजार में पहली बार कफेटी नाम से गुलाल का बॉक्स आया है। इसकी खासियत है कि इसे घुमाने पर तरह तरह के रंग के गुलाल बाहर निकलने लगेंगे। अलग-अलग साइज में इसकी कीमत है। सबसे सस्ती कफेटी 40 रुपये की है।
दस रंग के हैं गुलाल
कासगंज। गुलाल में भी रंगों का प्रचलन बढ़ गया है। पहले दो, तीन रंग में ही गुलाल आते थे। इस बार मार्केट में लाल, हरा, गुलाबी, केसरिया, बैंगनी, तोतई, नारंगी, फिरोजी, मजंटा, पीला आदि 10 रंग के गुलाल हैं।
विज्ञापन

रंग,पिचकारी एवं टोपियों की काफी वैरायटी मंगाई गई हैं। इस बार महंगाई का असर न होने से काफी अच्छा कारोबार होने का अनुमान है- रजनी कांत माहेश्वरी, कारोबारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें