फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान लीवर के कर्मचारी की हादसे में दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव नगला मदिया पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हिंदुस्तान लीवर के कर्मचारी की मंगलवार रात मौत हो गई। गश्त कर रही पुलिस को हाईवे पर शव पड़ा मिला। तलाशी में मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी गई। गांव मरथरा निवासी बाइक सवार देवेंद्र कुमार (22) पुत्र रामपाल सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। पिता ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे नाइट ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा बहुत ही वीभत्स था और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल में मिले नंबर पर कॉल करके हादसे की जानकारी दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने रात में ही सौंप दिया। शव पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि हादसा बहुत ही दर्दनाक हुआ था। उधर, कोतवाली नगर स्थित आगरा रोड चुंगी के पास गाय से बाइक टकरा जाने से बीना निवासी श्याम बिहार कॉलोनी घायल हो गई। जबकि थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव छछैना के पास पैदल जा रहे छोटेलाल को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें