नेशनल हाईवे स्थित बाईपास पर कॉल के बाद पहुंचे पुलिसकर्मी को ट्रक के संबंध में जानकारी देता ट्रक स
- फोटो : ETAH
एटा। नेशनल हाईवे खतरों का हाईवे बन गया है। रात होते ही यहां सुरक्षा और एहतियात जैसी कोई चीज नजर नहीं आती। बाईपास पर एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉर्टी ऑफ इंडिया) और सिविल पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग नहीं की जा रही है। हादसा या घटना होने पर लोग पुलिस को फोन मिलाते रह जाते हैं। वहीं अधिकांश क्षेत्रों में लाइटें बंद पड़ी हैं, जहां भयानक अंधेरा राहगीरों को डरा रहा है।
बाईपास स्थित गांव नरैरा : रात 10 बजे यहां एक ट्रक खड़ा हुआ था। एका (फिरोजाबाद) से उसके मालिक राजकुमार पहुंचे हुए थे। बताया कि चार घंटे से ट्रक की एक ही लोकेशन जीपीएस पर देख वह यहां आए हैं। ड्राइवर नहीं है और उसका फोन स्विच ऑफ है। ट्रक में कबाड़ भरा हुआ है। यहां लंबे समय से खड़े हैं, लेकिन कोई गश्ती वाहन नहीं गुजरा। 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया है।