फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ जश्न-ए-आजादी का उल्लास

Sun, 14 Aug 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मन में जोश, चेहरे पर ओज और लबों पर देश भक्ति का जयघोष। हर राह पर गूंजेगा आजादी का ताराना। आसमान में शान से फहरता रहेगा तिरंगा। जी हां कुछ ऐसे ही नजारे होंगे स्वतंत्रता दिवस। इसकी तैयारी में जन-जन जुटा है। पूव संध्या पर ही सरकारी, गैर सरकारी समेत सभी प्रतिष्ठान और शहर रंग-बिरंगी रोशनी से रौशन हो गया। सुबह ध्वजारोहण के साथ स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सपूतों की याद में विविध कार्यक्रम होंगे। नौनिहाल अपनी हुनर से देश की बहुरंगी संस्कृति की झलक पेश करेंगे। 
विज्ञापन

सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह छह बजे गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम से क्रास कंट्री दौड़ होगी। सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण, पुलिस लाइंस समेत सभी शासकीय, गैरशासकीय कार्यालयों समेत सभी प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण होगा। सीएमओ, डीआईओएस, बीएसए, ईओ पालिका की अगुवाई में शहीद पार्क से प्रभात फेरी महावीर पार्क तक बैंड बाजों के साथ निकाली जाएगी। स्कूलों में भी प्रभातफेरी के साथ विविध कार्यक्रम होंगे। वहीं गौरव सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिन में 11 बजे पूर्व सैनिक और शहीदों की विधवाओं को सम्मानित किया जाएगा। 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा की जमकर बिक्री हुई। बच्चों ने स्कूल के लिए और अफसर, कर्मियों ने सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराने के लिए तिरंगा खरीदा। इसके साथ ही युवाओं ने तिरंगा बैज, तिरंगा ब्रेसलेट और पट्टी की भी खूब खरीददारी की है। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आरएसएस द्वारा अखंड भारत मशाल यात्रा निकाली गई। जो सरस्वती शिशु मंदिर से भारती नगर स्थित केशव शिशु मंदिर तक गई। वहां सभागार में युवा सम्मेलन हुआ। जिसे क्षेत्र प्रचारक कृष्ण चंद्र ने संबोधित किया। इस मौके पर सुभाष चंद्र शर्मा, डा. संजीव पांडेय, हरनाम सिंह, ज्ञान सिंह वर्मा, विवेक वशिष्ठ, शीलेंद्र, धर्मवीर, ग्रीश कुमार, सुमित कुमार, विपिन हिंदुस्तानी, अमित मेहरा, युवराज सिंह, ऋतु प्रिय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें