कुल 38 परीक्षार्थियों में 23 बेटियों ने बनाई जगह, 10वीं में शालिनी, 12वीं में विशेष जिले में अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। हाईस्कूल की 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोेषित कर दिया गया। दोनों की कक्षाओं के परिणाम में गत वर्ष की अपेक्षा सुधार हुआ है। 10वीं में श्रीनिवास सरस्वती विद्या मंदिर जलेसर की छात्रा शालिनी ने 94.67 प्रतिशक अंक और 12वीं में एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा के छात्र विशेष राजपूत 94 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में अव्वल रहे हैं। दोनों की कक्षाओं के टॉप-10 की सूची की बात करें तो इसमें बेटियों का दबदबा रहा है। दोनों कक्षाओं के कुल 38 परीक्षार्थियों ने टॉप-10 जगह बनाई है। इनमें 23 छात्राएं हैं।
बृहस्पतिवार को शाम 400 बजे परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं की उत्सुकता देखने लायक थी। अच्छा रिजल्ट आने पर उनके चेहरे खिल गए। मोबाइल, लैटपॉट पर परिणाम की घोषणा का इंतजार करने लगे। परिणाम जैसे ही जारी हुआ, अपना रोल नंबर डालकर विद्यार्थियों ने अंक देखना शुरू किए। अच्छे अंक देख खुशी का ठिकाना न रहा। जिले में इस बार 29694 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 27383 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 23915 उत्तीर्ण हुए हैं। 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.24 प्रतिशत रहा था। इस बार 0.10 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 87.34 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है।
वहीं इंटरमीडिएट में कुल 27258 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 26732 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। 20766 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम पिछले साल की अपेक्षा सुधार हुआ है। 2025 में 74.93 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने कामयाबी हासिल की थी। इस साल 2.75 प्रतिशत वृद्धि के साथ 77.68 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। टॉप-10 की सूची में हाईस्कूल में कुल 25 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें 17 छात्राएं और आठ छात्र शामिल हैं। वहीं 12वीं में टॉप-10 में 13 परीक्षार्थियों में से छह छात्राओं ने जगह बनाई है।
10वीं टॉपर शालिनी, , 94.67