राजा का रामपुर। पहरा पुल के पास बुधवार की रात को वाहन की टक्कर से क्षेत्र के गांव गेवर असदुल्लापुर निवासी वृद्ध रामप्रकाश घायल हुए हैं। घायल रामप्रकाश ने बताया वह दरियावगंज से एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वापस बाइक से गांव जा रहे थे। रास्ते में पहरा पुल के पास गुजर रहे एक वाहन की चपेट में आ गए। मार्ग से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने एंबुलेंस से घायल वृद्ध को अलीगंज के अस्पताल पहुंचाया, यहां से उनको गंभीर हालत में हायर सेंटर भेज दिया गया। संवाद