फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 16 Jul 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कस्बा के समीप एक बाग के किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की चचेरे भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव इब्राहिमपुर नगरिया निवासी जुगेंद्र सिंह ने बताया कि उसके ताऊ भजनलाल काफी समय पूर्व गांव में अपना मकान और जमीन बेचकर चले गए। वह इस समय गांव सलेमपुर थाना हसायन जिला हाथरस में रहते हैं। बताया कि उसकी ननिहाल बढेरी जिला मैनपुरी में है। 7 जुलाई को मामा अतर सिंह के बेटे अर्जुन की शादी थी। जिसमें ताऊ का बेटा कुलदीप विवाह में शामिल होने के लिए वहां पहुंचा था। वहां से वह 11 जुलाई को अपने पैतृक गांव इब्राहिमपुर नगरिया में चाचा के यहां आया। घर परिवार के लोगों और दोस्तों से मुलाकात की। बाद में शाम 7 बजे के बाद से कुलदीप कहीं दिखाई नहीं दिया।
चाचा रामनाथ ने बताया कि उसकी खोजबीन की घर व रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 12 जुलाई को रिजोर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को कस्बा के पास खेत में बृजेश कुमार खेत की जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर चलाते समय एक जगह से बदबू आ रही थी, बृजेश कुमार ने उतर कर देखा तो झाड़ी में युवक का शव दिखाई दिया। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे। मृतक कुलदीप के चचेरे भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण मालूम पड़ सकेगा। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है, जो भी तथ्य निकल कर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें