फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के बौर देख बागवान खुश, बंपर उत्पादन की आस

विज्ञापन
मारहरा क्षेत्र में पेड़ों पर लदा आम का बौर। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
मारहरा। पिछले साल आम का उत्पादन कम रहा था। जिसके चलते बागवानों को मुनाफा कम हुआ। इस बार आम के बौर ने बंपर उत्पादन के संकेत दे दिए हैं। पांच साल में यह बौर सर्वाधिक बताया जा रहा है। जिससे बागवानों के चेहरे खिले हुए हैं। फिलहाल बागों में दवा के छिड़काव का काम किया जा रहा है। जिससे आम की पैदावार में अच्छा मुनाफा कमाया जा सके।
विज्ञापन

इस वर्ष हुई बारिश के असर से आम के पेड़ों पर बौर भरकर आए हैं। तकरीबन पचास एकड़ में आम केबाग में पेड़ बौर से लदे हुए हैं। बागवानों और आम का व्यापार करने वाले लोगों का मानना है कि इस बार पिछली वर्ष में हुए घाटे की पूर्ति हो सकती है।
होते हैं इन प्रजाति के आम
क्षेत्र में फजली, टिकारी, दशहरी, चौंसा, बम्बई प्रजातियों के आम खासतौर से बड़ी मात्रा में होते हैं, जो यहां से महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बरेली, कानपुर आदि स्थानों पर ब्रिकी को भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें