फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जोनल व 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट कराएंगे बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। इसको लेकर जिले को पांच जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। एक जोनल मजिस्ट्रेट और 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अतिसंवेदनशील व संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उप्र बोर्ड परीक्षाओं के लिए 95 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। वहीं एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को चार से पांच परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। उनके क्षेत्र के विद्यालय में नकल होती पाई जाती है अथवा कोई शांति भंग या कोई अन्य घटना होने पर उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी निगरानी में प्रश्नपत्रों को खुलवाएंगे और वितरण कराएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराकर अपनी देखरेख में संकलन केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।
एटा सदर में एसडीएम शिव कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। द्वितीय जोनल मजिस्ट्रेट वेदप्रिय आर्य एएसडीएम, तृतीय जोनल मजिस्ट्रेट राजीव मिश्रा डीएसओ, चतुर्थ जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम जलेसर अलंकार अग्निहोत्री और पंचम जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी एसडीएम अलीगंज मानवेंद्र सिंह को सौंपी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं जिले के 54271 परीक्षार्थी 24 मार्च से परीक्षाओं में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 30572 और इंटरमीडिएट के 23699 विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें