फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Sun, 07 Sep 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में चंद्रकेश निवासी दत्तपुर के अलावा एक अन्य युवक को आरोपी बनाया गया है। घटना 1 जुलाई 2025 को घटी थी लेकिन पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि घटना वाले दिन वह घर में अकेली थी तभी चंद्रकेश एक साथी के साथ वहां आ गया। दोनों ने जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले की शिकायत पर पहले पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट में गुहार लगाने पर आदेश के बाद अब थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें