फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कद्दावर नेता के खिलाफ 25 लाख का गवन करने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में एडीजी आगरा के आदेश पर बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुशांगिक संगठन सहकार भारती के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय के खिलाफ 25 लाख रुपये के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मिथलेश कुमार पत्नी अनिल शुक्ला निवासी टूंडला जिला फिरोजाबाद ने सहकार भारती के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय सहित चार लोगों के खिलाफ 25 लाख रुपये गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिथलेश का आरोप है कि उनके पति मोबिऑयल का कारोबार करते हैं। पति से 25 लाख रुपये का माल नरेंद्र उपाध्याय ने अपने रिश्तेदार प्रेम गोस्वामी और विमलेश गोस्वामी को दिलवाया। इस रकम का बाद में गबन कर लिया गया। वहीं जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला व उसके पति के खिलाफ तीन मुकदमे हमारी ओर से पहले से ही दर्ज कराए जा चुके हैं। द्वेष भावना के चलते महिला ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। वह जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें