फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडहर मकान में मरा पशु, ग्रामीणों का बदबू से जीना दुश्वार

विज्ञापन
खंडहर में मरा पड़ा पशु। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव विरामपुर में पिछले पांच दिन से एक सांड़ एक खाली मकान में मृत पड़ा है। इससे उठती दुर्गंध के कारण ग्रामीणों का घरों में रहना दुश्वार है। लोग पलायन कर खेतों में रहने को विवश हैं, वहीं उन्हें इस दौरान घरों में चोरी होने का भय सता रहा है।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद मैनपुरी की सीमा से सटे गांव-गांव विरामपुर में प्रेमपाल का मकान बना हुआ है। प्रेमपाल तीन भाई हैं और मैनपुरी में रहते हैं। इससे उनका मकान खाली पड़ा है और खंडहर हो गया है। इसमें दरवाजा तक नहीं है। पांच दिन पूर्व एक सांड़ इसमें मर गया। तीन दिन से सांड़ के सड़ने पर बदबू आने पर लोगों को आशंका हुई तो खंडहर में जाकर देखा। वहां एक सांड़ मृत पड़ा हुआ था।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में प्रधान, इलाका पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग को जानकारी दी गई है पर कोई सांड़ को उठाने नहीं आया। ग्रामीण अशोक कुमार, कुंवरपाल सिंह, हाकिम सिंह, सतेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बदबू के कारण लोग गांव की आबादी से पलायन कर खेतों पर रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक मलावन प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि सांड़ को उठाने के लिए जेसीबी के साथ पुलिसकर्मी भेजे गए हैं। सांड़ को वहां से उठाकर जमीन में दबाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें