फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब देकर बढ़ाई रिश्तों में खुशबू

विज्ञापन
मेहता पार्क रोड पर गुलाब खरीदता युवक। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। वेलेंटाइन वीक सोमवार से शुरू हो गया। कई लोग इसे मनाने के लिए उत्साहित नजर आए। पहले दिन रोज डे पर अपनों को गुलाब का फूल देकर रिश्तों में खुशबू बढ़ाने का प्रयास किया गया। फूल व्यवसायियों के यहां जमकर खरीदारी हुई। सोमवार को युवक व युवतियों सहित तमाम विवाहित लोग भी अपने साथी के लिए गुलाब के फूल खरीदने पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के मेहता पार्क रोड और घंटाघर रोड स्थित दुकानों पर लोग सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। वहीं कुछ लोग गिफ्ट सेंटरों से बनावटी गुलाब खरीदते हुए भी देखे गए। स्कूल-कॉलेज खुलने से युवाओं को अपने साथियों से मिलने में आसानी हुई। इनके अलावा कई परिवारों में भी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाब के फूल भेंट किए।
50 रुपये में सबसे ज्यादा बिका टाटा किस्म का गुलाब
फूल विक्रेता रूपकिशोर ने बताया कि गुलाब के फूल की तीन किस्म टाटा, सुपर और कोलकाता उपलब्ध हैं। जिसमें सबसे ज्यादा टाटा किस्म के गुलाब का फूल 50 रुपये में बिका। वहीं अन्य दिनों में यह 40 रुपये का बिकता है। यह फूल बंगलूरू से मंगाते हैं। उन्होंने बताया कि सुपर किस्म का फूल दिल्ली से मंगाते हैं जिसकी कीमत आज 40 रुपये और तीसरी किस्म कोलकाता की है जिसकी कीमत 30 रुपये रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें