फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या : पुलिस ने रीक्रिएट किया क्राइम सीन

विज्ञापन
अवागढ़ में बच्चों व परिजनों से पूछताछ करती पुलिस टीम। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
अवागढ़। कस्बे में करीब पांच साल की मासूम बच्ची के अपहरण के बाद हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए कड़ा इम्तिहान साबित हो रहा है। पड़ोस की एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में बच्ची का पीछा करती दो बाइकों पर संदिग्ध नजर आए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने रविवार रात क्राइम सीन रीक्रिएट कर अपराध की संभावनाओं का अनुमान लगाया। वहीं बच्ची शाम 6 बजे के बाद 7.15 पर दोबारा दुकान पहुंची थी। यह भी सीसीटीवी फुटेज में मिला है। इसके बाद ही बच्ची के साथ अप्रिय घटना हुई।
विज्ञापन

कस्बा के कपड़ा कारोबारी की पांच वर्षीय बच्ची शुक्रवार शाम 6 बजे घर से कुछ दूरी पर ही स्थित दुकान पर पहुंची थी। कुछ समय बाद चली गई। 7.15 पर दोबारा दुकान आई, जिसे फिर घर भेज दिया गया, लेकिन इस बार वह घर नहीं पहुंची। घंटे भर बाद ही मासूम का शव एक प्लॉट में मिला। जांच के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने चार टीमों का गठन किया, लेकिन अब तक पुलिस के हाथों से अपराधी दूर हैं। टीमें प्रत्येक पहलू पर पड़ताल कर रही हैं। रविवार को फिर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं। इस दौरान पुलिस को दो बाइकें दुकान के चक्कर काटती दिखीं। जबकि एक बाइक कारोबारी की बेटी के पीछे भी गई। इसको लेकर रविवार रात वसुंधरा अहाता में दो व्यक्तियों से बाइक पर क्राइम सीन को रीक्रिएट कराया गया। पुलिस द्वारा सोमवार को एक बार फिर सीसीटीबी फुटेजों को खंगाला गया।
परिजन सहित कर्मचारियों से फिर की पूछताछ
जांच कर रही पुलिस की टीमों ने सोमवार को एक बार फिर परिजन व दुकान पर कार्य करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। उधर, पुलिस द्वारा कस्बे के संदिग्धों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। सोमवार को कई संदिग्धों को थाने में ले जाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

दुकान पर कौन-कौन आया इसकी भी पड़ताल
शुक्रवार को कोरोबारी की दुकान पर कौन-कौन आया, इसकी भी पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।
घटना कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न : डॉ. सुमंत
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता सोमवार को पीड़ित परिजनों से मिले। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया। कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। अवागढ़ में कभी ऐसी घटना नहीं हुई। ऐसी घटना कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न है। इनके अलावा सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गंगासहाय लोधी व जलेसर विस से कांग्रेस की प्रत्याशी नीलिमा राज भी पीड़ित परिजन से मिलीं और ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें