फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पहली बार एक जगह होगी सभी निकायों की मतगणना

Sun, 16 Apr 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में पहली बार सभी स्थानीय नगर निकायों की चुनाव मतगणना एक ही स्थान पर कराई जाएगी। इसके लिए शहर की मंडी समिति को चिह्नित किया गया है। इससे पहले स्थानीय स्तर पर अलग-अलग मतदान केंद्र बनते रहे हैं।
विज्ञापन


निकाय चुनाव की मतगणना अलग-अलग स्थानों पर कराना प्रशासन और पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहता था। सभी जगह सुरक्षा के इंतजाम करने होते थे। अब एक ही स्थान पर मतगणना तय होने से इंतजामों को केवल मंडी पर ही फोकस किया जाएगा। 11 मई को सभी निकाय क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 10 मई को मंडी में सभी मतदान कार्मिकों को बुलाया जाएगा। यहीं टीमें बनाकर मतदान कराने के लिए उन्हें मतदान स्थलों पर भेजा जाएगा। 11 मई को मतदान कराने के बाद शाम को उनकी वापसी मंडी पर होगी। जहां ये टीमें मत पेटिकाओं को जमा कराएंगी। इसके बाद मत पेटिकाएं स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दी जाएंगी। 13 मई को उन्हें निकालकर मतगणना मंडी में ही कराई जाएगी।



यहां होगा नामांकन
अध्यक्ष और सभासद पदों के नामांकन के लिए इस बार चार स्थान चुने गए हैं। कलेक्ट्रेट में एटा नगर पालिका और सकीट नगर पंचायत की नामांकन प्रक्रिया होगी। वहीं मारहरा नगर पालिका और निधौली कलां व मिरहची नगर पंचायत की नामांकन प्रक्रिया तहसील सदर में कराई जाएगी। अलीगंज तहसील में अलीगंज नगर पालिका, जैथरा व राजा का रामपुर नगर पंचायत की और जलेसर तहसील में जलेसर नगर पालिका और अवागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए नामांकन लिए जाएंगे।
विज्ञापन




निकाय चुनाव के अंतर्गत नामांकन और मतगणना स्थल तय कर लिए गए हैं। एक स्थान पर मतगणना अधिक सुगम और व्यवस्थित तरीके से कराई जा सकेगी। - आयुष चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें