फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस हादसा:  वीभत्सता बयां कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दम घुटने व पसलियां टूटने से हुई अनुयायियों की मौत

Mon, 08 Jul 2024 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट हाथरस हादसे की वीभत्सता बयां कर रही हैं। दम घुटने व पसलियां टूटने से अनुयायियों की मौत होना सामने आया है। 
विज्ञापन
हाथरस हादसे में मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मुगलगढ़ी में बीते दो जुलाई को सूरजपाल उर्फ साकार विश्व हरि भोले बाबा का सत्संग हुआ। बाबा की चरण रज लेने के लिए भीड़ दौड़ी और भगदड़ मच गई। जिसमें 122 लोगों की मौत हो गई। इसमें ज्यादातर महिलाएं थी। 

विज्ञापन


इनमें से एटा भेजे गए 28 लोगों के शव का पोस्टमार्टम यहां किया गया। इसकी रिपोर्ट हादसे की वीभत्सता बयां कर रही है। अनुयायियों की पसलियां टूट गईं और दम घुटने से मौत हुई थी। सत्संग समाप्त होने के बाद जैसे ही साकार विश्व हरि भोले बाबा वहां से निकले, लोग उनके चरणों की धूल लेने भागे। जब भारी भीड़ आगे बढ़ी, तो भगदड़ मच गई। 



सबसे पहले वहां से घायलों और मृतकों को एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां 28 लोगों का पोस्टमार्टम किया गया। इसमें अधिकांश महिलाओं के शव थे। इनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि भगदड़ के दौरान नीचे दबने से उनका दम घुट गया और पसलियां टूट गईं। जिसकी वजह से इनकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें