फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गर्म सब्जी गिरने से पांच साल का मासूम झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार रात घर में खेल रहे पांच साल के मासूम तनिष के ऊपर अचानक गर्म सब्जी गिर गई। इससे बच्चा झुलसकर घायल हो गया। परिजन उसे वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन




कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी तरुण ने बताया कि बुधवार रात बेटा तनिष घर में खेल रहा था। इसी दौरान रसोई में रखी गर्म सब्जी अचानक उसके ऊपर गिर गई। गर्म सब्जी गिरने से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। उसकी हालत देखकर घर में मौजूद परिजन घबरा गए।
इसके बाद बिना देर किए उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने बच्चे को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि फिलहाल मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया गया है और चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें